Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

नए साल के दिन अमेरिका में आतंकी हमला, कार से कई लोगों को रौंदा; 10 की मौत

Terrorist attack in America : नए साल के पहले दिन अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में एक भयानक घटना सामने आई है, जिसमें कम से कम

नए साल के दिन अमेरिका में आतंकी हमला, कार से कई लोगों को रौंदा; 10 की मौत
X

वाशिंगटन। Terrorist attack in America : नए साल के पहले दिन अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में एक भयानक घटना सामने आई है, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पिकअप ट्रक ने भीड़ में घुसकर लोगों को रौंद दिया। घटना के दौरान ड्राइवर ने भीड़ पर गोलीबारी भी की। हालांकि लोगों को कार से कुचलने और गोलीबारी करने का संदिग्ध पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद मारा गया है।

Terrorist attack in America : घटना सुबह करीब 3.15 बजे बॉर्बन स्ट्रीट और इबरविले के चौराहे पर हुई। यह जगह अपनी चहल-पहल भरी नाइटलाइफ और वाइब्रेंट कल्चर के लिए जानी जाती है। यहां बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मना रहे थे। पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। मौके पर मौजूद लोगों के बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि हादसा बहुत भीषण था।

Terrorist attack in America : न्यू ओर्लियंस के मेयर ने कहा कि नए साल के दिन भीड़ में कार घुसने से बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की घटना ‘आतंकवादी हमला’ है। यह घटना न्यू ओर्लियंस में नए साल के जश्न के अंत में और शहर के कैसर सुपरडोम में आयोजित कॉलेज फुटबॉल क्वार्टर फाइनल ऑलस्टेट बाउल की शुरुआत से कुछ घंटे पहले हुई, जिसमें हजारों लोगों की उपस्थिति की उम्मीद थी।

Terrorist attack in America : न्यू ओर्लियंस की मेयर लाटोया कैंट्रेल ने इसे आतंकी हमला करार दिया। संघीय जांच एजेंसी एफबीआई इस बात की जांच कर रही है कि बुधवार तड़के उस समय क्या हुआ जब नए साल के पहले कुछ घंटों में न्यू ओर्लियंस के प्रसिद्ध कैनाल एवं बॉर्बन स्ट्रीट नामक मार्ग पर एक वाहन भीड़ में घुस गया। एफबीआई के न्यू ओर्लियंस फील्ड कार्यालय के प्रभारी सहायक विशेष एजेंट एलेथिया डंकन ने कहा कि अधिकारी घटनास्थल पर कम से कम एक संदिग्ध तात्कालिक विस्फोटक उपकरण को लेकर जांच कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire