Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

निगरानी बदमाश का आतंक, घर-दुकान में घुस कर डीजे संचालक पर तलवार-चाकू से हमला, सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद...

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निगरानी बदमाश का आतंक, घर-दुकान में घुस कर डीजे संचालक पर तलवार-चाकू से हमला, सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद...
X

MP News : भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में एक निगरानी बदमाश ने तलवार व चाकू से हमला कर दिया। आधा दर्जन से अधिक बदमाश डीजे संचालक के घर में घुसे और मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। बदमाशों ने पीड़ित की मां को धमकी दी कि तुम्हारे बेटे ने हमारे साथी को चांटा मारा है, उसे हलाल (जान से खत्म) कर देंगे। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बदमाश मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

MP News : पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय करन चौहान विश्वकर्मानगर में रहता है। वह डीजे का संचालन करता है। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि गत 6-7 दिसंबरकी दरम्यिानी रात आधा दर्जन से अधिख बदमाश करन की डीजे की दुकान पर पहुंच गए। जहां करन नहीं मिला, वहां मौजूद डीजे ऑपरेटर अजय यादव पर बदमाशों ने तलवार व चाकू से हमला कर दिया। इससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है।

MP News : इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश करन के घर पहुंच गए। गेट पर लात मारकर बदमाश अंदर दाखिल हुए। बदमाश राजा ने करन की मां को धमकाते हुए कहा कि आसिफ और ऐजू से तुम्हारे बेटे ने बदसलूकी की, चांटा मारा है, उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। उसे हलाल कर मौत के घाट उतार देंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire