Top
Begin typing your search above and press enter to search.

चलती ट्रेन में लुटेरों का आतंक, महिला यात्री के हाथों में बंधा पर्स चुराया, आरोपी गिरफ्तार

चलती ट्रेन में लुटेरों का आतंक, महिला यात्री के हाथों में बंधा पर्स चुराया, आरोपी गिरफ्तार
X
भोपाल। भोपाल रूट पर चलने वाली ट्रेनों में लुटेरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। त्यौहारी सीजन में लुटेरे गैंग बनाकर यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट कर रहे हैं। ताजा मामला नागपुर सुपरफास्ट वीकली एक्सप्रेस से सामने आया है। जहां इंदौर से बैतूल की यात्रा कर रही एक महिला के साथ भोपाल में दो लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

उसके बाद दोनों ही मोके से फरार हो गए। महिला ने बैतूल पहुंचकर पूरे मामले से जीआरपी को अवगत कराया। बैतूल जीआरपी की शिकायत पर भोपाल जीआरपी ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लूट करने वाले 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई जीआरपी जहीर खान के मुताबिक दोनों ही शातिर लुटेरे भोपाल के छोले इलाके के रहने वाले हैं। जब ट्रेन निशातपुरा आउटर पर पहुंची तभी वह उसमें सवार हुए थे,और उन्होंने महज 10 से 15 सेकंड में महिला के हाथ में बंधा पार्क चुरा लिया था। पर्स खींचतान के दौरान महिला को चोट भी आई है।

पुलिस ने लूट के साथ मारपीट का भी प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही दोनों लुटेरों के पास से लूटा गया पूरा मशरूका भी बरामद कर लिया गया है। जीआरपी पुलिस ने बताया कि दीपावली का त्यौहार नजदीक है। ऐसे में लोग अपने परिजनों के बीच त्यौहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। भीड़भाड़ का फायदा उठाने के लिए लुटेरे आउटर से ट्रेनों में सवार होते हैं, लिटन की घर पकड़ के लिए आउटर पर भी बल को अब तैनात किया जा रहा है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire