Create your Account
रहस्यमयी महिला का आतंक, आधी रात को घंटी बजाकर फैला रही भय, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत...
MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक अजीबोगरीब घटना ने लोगों के बीच दहशत फैला दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक रहस्यमयी महिला रात के अंधेरे में घरों के बाहर लगी घंटियां बजाती नजर आ रही है। इस घटना से आसपास के इलाकों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
MP News : दरअसल, यह वायरल वीडियो ग्वालियर के राजा की मंडी क्षेत्र का बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही इस महिला का चेहरा साफ नहीं हो पा रहा है। वीडियो 19 मार्च की रात का है, जिसमें महिला बंद दरवाजों वाले घरों के बाहर पहुंचकर घंटियां बजाती हुई दिख रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उन्होंने घर के अंदर से आवाजें दीं, तो महिला की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। वह बस घंटी बजाकर आगे बढ़ती रही। वीडियो में एक असामान्य घटना भी सामने आई है।
MP News : जब महिला घंटियां बजाते हुए आगे बढ़ रही थी, तो उसके पास मौजूद कुछ जानवर उसे देखकर डर से भागते नजर आए। इस घटना के बाद इलाके में कई तरह की अफवाहें फैलने लगी हैं। कुछ लोगों का दावा है कि जिन्होंने इस महिला को देखा, उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, हमारा चैनल किसी भी अंधविश्वास या अफवाहों की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
MP News : स्थानीय लोगों में फैले डर को देखते हुए पुलिस ने अलर्ट जारी किया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इस रहस्यमयी महिला की पहचान और उसके इरादों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। फिलहाल, यह घटना ग्वालियर में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस रहस्य के खुलासे का इंतजार कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Rajasthan : पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च किया
- 2. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
- 3. Tridha Choudhury : ‘आश्रम’ में बॉबी देओल संग बोल्ड सीन करने की मिली सजा, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता
- 4. Mahakaal Darshan: महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

