Begin typing your search above and press enter to search.
फूड प्रोसेस फैक्ट्री में लगी भयानक आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

भिलाई: भिलाई के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में आज सुबह एक फूड प्रोसेस फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां लगातार आग को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटी रहीं।
जैसे ही फायर ब्रिगेड को इस दुर्घटना की सूचना मिली, तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर क़ाबू पाने की कोशिश कर रही है।
फिलहाल, आग कैसे लगी और कितने का नुकसान हुआ है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना में अभी तक किसी हताहत की खबर नहीं है।अधिकारियों ने कहा है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


