Create your Account
दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव,एक पक्ष ने तलवार लहराकर किया पथराव, भारी पुलिस बल तैनात...
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना अंतर्गत आने वाला बरखेड़ी का पंजाबी मोहल्ला मंगलवार को छावनी में तब्दील हो गया। दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर जमकर पथराव किया। साथ ही तलवार भी लहराई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया है। जानकारी के अनुसार पुरानी गल्ला मंडी इलाके में दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ, तलवारें लहराईं और डंडे लेकर लोग सड़कों पर उतरे। इस दौरान कुछ युवकों ने एक महिला को बीच सड़क पर डंडों से पीटा। इस झड़प में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

MP News: पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाया और भारी पुलिस बल तैनात किया। थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय के मुताबिक, यह विवाद दो दिन पहले युवकों के बीच हुई मारपीट से जुड़ा था। आज सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत किया और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि दो दिन पहले तेज बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था,
MP News : जिसके बाद पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था, जिनमें से तीन को गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो आरोपी फरार थे। आज फरार आरोपियों को लेकर विवाद और हिंसा की स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस पहले से मौके पर मौजूद थी, और बढ़ती भीड़ को देखते हुए कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। वीडियो में कई लोग हथियारों के साथ दिखे, और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि घटना में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market Closed: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
- 2. Japanese PM Sanae Takaichi Visit India: जापान की प्रधानमंत्री पहली बार भारत दौरे पर, इंडो-पैसिफिक और AI-सेमीकंडक्टर समेत कई समझौतों की उम्मीद
- 3. share-market-3-july:लगातार तीसरे दिन बाजार में रौनक, मुनाफावसूली के बावजूद सेंसेक्स 261 अंक उछला, IT और रियल्टी शेयरों में हरियाली, जानें निफ्टी का हाल
- 4. CG Crime : पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चारों आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

