Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Telegram की वापसी : NEET Re-Exam के बाद Google Play Store पर लौटा ऐप, मैसेज एडिट फीचर अभी भी बंद

Telegram की वापसी : NEET Re-Exam के बाद Google Play Store पर लौटा ऐप, मैसेज एडिट फीचर अभी भी बंद
X

Telegram : नई दिल्ली : NEET UG 2026 Re-Examination के सफल आयोजन के बाद मैसेजिंग ऐप Telegram की Google Play Store पर वापसी हो गई है। परीक्षा से पहले पेपर लीक के खतरे को देखते हुए सरकार ने 16 जून से 22 जून 2026 तक पूरे भारत में Telegram को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया था।

Telegram : NEET पेपर लीक रोकने के लिए लिया गया था कदम

NTA के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने Telegram को ब्लॉक करने का फैसला किया था। सरकार का कहना था कि नकली पेपर, गुमराह करने वाली सूचनाओं और धोखाधड़ी वाली गतिविधियों को रोकने में Telegram नाकाम रहा। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद अब ऐप को दोबारा उपलब्ध करा दिया गया है।

Telegram : मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद

हालांकि ऐप वापस आ गया है, लेकिन इसका मैसेज एडिटिंग फीचर अभी भी 30 जून 2026 तक बंद रहेगा। सरकार ने Telegram को यह फीचर अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्देश दिया था।

Telegram CEO की आलोचना

Telegram के संस्थापक और CEO पावेल ड्यूरोव ने भारत सरकार के इस फैसले की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म को एक सप्ताह के लिए निलंबित करना उचित नहीं था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire