Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Telegram: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, नीट यूजी री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

Telegram: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, नीट यूजी री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक
X

Telegram: नई दिल्ली: नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। साथ ही 30 जून तक मैसेज एडिट करने की सुविधा भी बंद रहेगी। यह कदम पेपर लीक और नकल से जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इस फैसले का स्वागत किया है।

परीक्षा की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

21 जून को होने वाली री-एग्जाम की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार लगातार समीक्षा कर रही है। हाल ही में कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन ने एनटीए अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए प्रश्न पत्रों की ढुलाई में भारतीय वायुसेना की मदद ली जाएगी। वहीं, विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवान भी तैनात किए जाएंगे।

छात्रों को मिली अतिरिक्त सुविधा

एनटीए ने छात्रों को राहत देते हुए परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है। इसके अलावा रफ वर्क के लिए प्रश्न पुस्तिका में पेजों की संख्या 2 से बढ़ाकर 4 कर दी गई है। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान अधिक सुविधा मिलेगी और वे बेहतर ढंग से प्रश्न हल कर सकेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire