Create your Account
Telangana Tunnel Collapse Update: तेलंगाना सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सिल्कयारा में फंसे श्रमिकों को बचाने वाली रैट माइनर्स टीम भी पहुंची
- Pradeep Sharma
- 24 Feb, 2025
Telangana Tunnel Collapse Update: भारतीय सेना, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की तमाम कोशिशों के बावजूद, एसएलबीसी परियोजना में सुरंग के अंदर 30 घंटे से अधिक समय से फंसे आठ लोगों को निकालने के बचाव अभियान
नई दिल्ली। Telangana Tunnel Collapse Update: भारतीय सेना, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की तमाम कोशिशों के बावजूद, एसएलबीसी परियोजना में सुरंग के अंदर 30 घंटे से अधिक समय से फंसे आठ लोगों को निकालने के बचाव अभियान में अभी तक को कोई सफलता नहीं मिली। तेलंगाना में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना (एसएलबीसी) के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा ढह जाने से कर्मी अंदर फंस गए हैं।
Telangana Tunnel Collapse Update: श्रमिकों को बचाने पहुंची रैट माइनर्स की टीम
वहीं, दूसरी ओर तेलंगाना के मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने सोमवार को कहा कि दो दिन पहले श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग के निर्माणाधीन खंड के आंशिक रूप से ढहने के बाद उसमें फंस गए आठ लोगों के बचने की संभावना अब बहुत कम है, हालांकि उन तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Telangana Tunnel Collapse Update: उन्होंने यह भी बताया कि 2023 में उत्तराखंड में ‘सिल्कयारा बेंड-बरकोट’ सुरंग में फंसे निर्माण श्रमिकों को बचाने वाले ‘‘रैट माइनर्स’’ (हाथ से पर्वतीय क्षेत्रों की खुदाई करने में महारत रखने वाले व्यक्ति) की एक टीम लोगों को निकालने के लिए बचाव दल में शामिल हो गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Big Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से इंदौर के 5 यात्रियों समेत 8 की मौत
- 2. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
- 3. UK: आज से खत्म हुआ उत्तराखंड मदरसा बोर्ड, लागू होंगे स्कूलों वाले नियम, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
- 4. Ali Khamenei Funeral: ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत, धर्मगुरुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, 9 जुलाई को होगा सुपुर्द-ए-खाक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

