रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को 4 बजे छुट्टी देगी तेलांगना सरकार, एमपी कांग्रेस ने बताया स्वागत योग्य कदम,बीजेपी ने साधा निशाना
कई ऐसी जगह है जहां कार्य प्रस्तावित है उसके बाद भी वहां कार्य नहीं हो रहे हैं।

MP News : भोपाल। तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने रोजेदार कर्मचारियों को रमज़ान के महीने में बड़ा तोहफा दिया है। कांग्रेस सरकार ने रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों के काम के घंटे कम करने का ऐलान किया है। इसके बाद से तेलंगाना की राजनीति पार अचानक गरम भी हो गया है। इस फैसले पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे कांग्रेस का तुष्टिकरण करार दिया है। बीजेपी ने सवाल उठाते हुए कहा है कि नवरात्रि के व्रत के दौरान हिंदुओं को ऐसी कोई छूट नहीं दी जाती है।
MP News : इधर मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधयाक आरिफ मसूद ने तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार के फैसले का स्वागत किया है। मसूद ने कहा की पहले मध्य प्रदेश मे भी इसी तरह छुट् मिलती थी अब यहाँ नफरत की सरकार है। सविधान की सरकार होती तो फैसला नही बदलती, आरिफ ने कहा कि रमजान मे एक घंटा पहले छुट्टी को लेकर वह कोई मांग सरकार से नही करेंगे।
MP News : विधायक आरिफ मसूद ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर सीएम को लिखा पत्र-
राजधानी भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर भोपाल में जगह-जगह सौंदर्यकरण के कार्य चल रहे हैं। जिस पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सवाल खड़े किए हैं। आरिफ मसूद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की समिति में विपक्ष के विधायकों को शामिल नहीं किया गया। इससे लगता है कि भ्रष्टाचार किया जा रहा है। भोपाल के सराफा बाजार में डामरीकरण का कार्य नहीं किया जा रहा है। कई ऐसी जगह है जहां कार्य प्रस्तावित है उसके बाद भी वहां कार्य नहीं हो रहे हैं।


