Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Tejashwi Yadav: पारिवारिक कलह के बीच फिर दादा बने लालू प्रसाद यादव, छोटी बहू राजश्री यादव ने बेटे को दिया जन्म, नवजात के साथ पिता तेजस्वी यादव की तस्वीरें वायरल

Tejashwi Yadav: पारिवारिक कलह के बीच फिर दादा बने लालू प्रसाद यादव, छोटी बहू राजश्री यादव ने बेटे को दिया जन्म, नवजात के साथ पिता तेजस्वी यादव की तस्वीरें वायरल
X

Tejashwi Yadav: कोलकाता: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रही उथल-पुथल के बीच एक खुशखबरी आई है। लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने कोलकाता के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इस खबर से लालू और राबड़ी देवी बेहद खुश हैं। दोनों सोमवार शाम कोलकाता पहुंचे थे और अपनी पोती कात्यायनी का ध्यान रख रहे थे। तेजस्वी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ और फेसबुक पर अपने बेटे की तस्वीर साझा की और लिखा, “सुप्रभात! इंतजार खत्म हुआ। हमारे नन्हे बेटे के आगमन पर आभारी और खुश हूं। जय हनुमान!”

रोहिणी आचार्य ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “हमारे परिवार में नन्हा बाल गोपाल जूनियर तेजस्वी आया है। भाभी राजश्री, भाई तेजस्वी और कात्यायनी सहित पूरे RJD परिवार को बधाई। जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार।” लालू, राबड़ी और सांसद मीसा भारती अस्पताल पहुंचे और नवजात को आशीर्वाद दिया। हालांकि, इस बार तेज प्रताप यादव परिवार से दूर रहे, क्योंकि हाल के विवादों के चलते परिवार उनसे नाराज है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire