Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया तहसील कार्यालय का बाबू, सहयोगी भी गिरफ्तार

इस कार्रवाई में उसके सहयोगी रेखचंद यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया तहसील कार्यालय का बाबू, सहयोगी भी गिरफ्तार
X
CG News : कांकेर धुर नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी छापेमार कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जगदलपुर से आई ACB की टीम ने तहसील कार्यालय के लिपिक परमेश्वर गौतम को फूफ गांव मार्ग के पास 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। इस कार्रवाई में उसके सहयोगी रेखचंद यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।


CG News : मामला सर्पदंश मुआवजा राशि के भुगतान का है, जहां पीड़ित अमर सिंह हुपेण्डी, निवासी ग्राम अर्रा, ने शिकायत की थी कि उनके चचेरे भाई की सर्पदंश से मृत्यु के बाद मुआवजा राशि (4 लाख रुपये) दिलाने के एवज में तहसील कार्यालय का बाबू 25,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इसमें से 4,000 रुपये पहले ही वसूले जा चुके थे। प्रार्थी रिश्वत देना नहीं चाहता था और आरोपी को पकड़वाने की योजना बना रहा था।


CG News : शिकायत की जांच के बाद ACB ने जाल बिछाया और 23 अक्टूबर 2024 को, बाबू परमेश्वर गौतम को अगली किश्त के रूप में 10,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी अपने सहयोगी रेखचंद यादव के माध्यम से यह रिश्वत ले रहा था। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire