Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सिएटल में ‘Ideas4India’ फोरम, सेमीकंडक्टर और क्वांटम तकनीक पर मंथन, सत्य नडेला बोले- AI का फायदा हर देश और समुदाय तक पहुंचना चाहिए

इनमें AI, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, क्लाउड, एयरोस्पेस और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर से जुड़े टेक लीडर्स शामिल थे।

सिएटल में ‘Ideas4India’ फोरम, सेमीकंडक्टर और क्वांटम तकनीक पर मंथन, सत्य नडेला बोले- AI का फायदा हर देश और समुदाय तक पहुंचना चाहिए
X

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच तकनीकी सहयोग बढ़ाने की कोशिशों के बीच माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और CEO सत्य नडेला ने सिएटल के टेक समुदाय और भारत के बीच मजबूत होते रिश्तों की सराहना की। 17 सितंबर को सिएटल में आयोजित ‘आइडियाज4इंडिया’ फोरम में उन्होंने कहा कि करीब 35 साल में सिएटल का टेक इकोसिस्टम तेजी से विकसित हुआ है और अब भारत के साथ उसका जुड़ाव भी बढ़ रहा है।

40 से ज्यादा भारतीय मूल के टेक लीडर्स शामिल

भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से आयोजित फोरम में ग्रेटर सिएटल और पैसिफिक नॉर्थवेस्ट क्षेत्र के 40 से ज्यादा भारतीय मूल के CEO और CTO पहुंचे। इनमें AI, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, क्लाउड, एयरोस्पेस और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर से जुड़े टेक लीडर्स शामिल थे।

AI को लेकर नडेला ने क्या कहा

नडेला ने AI को ऐसी सामान्य तकनीक बताया, जिसका व्यापक फायदा तभी होगा, जब इसे अलग-अलग देशों, समुदायों और उद्योगों तक पहुंचाया जाए। कार्यक्रम में AI इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, क्वांटम रिसर्च, स्किलिंग और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग पर चर्चा हुई।

भारत में माइक्रोसॉफ्ट-अमेजन का निवेश

फोरम ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी टेक कंपनियां भारत में निवेश बढ़ा रही हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने 2026 से 2029 के बीच भारत में 17.5 अरब डॉलर निवेश की योजना बताई है। वहीं, अमेजन ने 2026 से 2030 के बीच 48 अरब डॉलर निवेश की घोषणा की है।

तकनीकी साझेदारी का दायरा बढ़ा

‘आइडियाज4इंडिया’ फोरम को भारत-अमेरिका तकनीकी सहयोग के मंच के तौर पर विकसित करने की बात कही गई। इसमें AI, क्वांटम, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष, टेलीकॉम और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर जोर दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire