Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Samsung Galaxy A08 भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 6 साल के अपडेट्स के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स; जानें कीमत

Samsung ने भारत में अपनी A-Series का नया स्मार्टफोन Galaxy A08 4G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़ी बैटरी, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ पेश किया है।

Samsung Galaxy A08 भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 6 साल के अपडेट्स के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स; जानें कीमत
X

नई दिल्ली। Samsung ने भारत में अपनी A-Series का नया स्मार्टफोन Galaxy A08 4G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़ी बैटरी, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ पेश किया है। Samsung Galaxy A08 की कीमत ₹20 हजार से कम रखी गई है। फोन में 6000mAh की बैटरी, 50MP का कैमरा, 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

₹18,499 में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A08

Samsung Galaxy A08 4G को भारत में ₹18,499 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में पेश किया है। फोन की ऑफलाइन बिक्री भी शुरू हो चुकी है और ग्राहक इसे Samsung के रिटेल स्टोर्स तथा अन्य मोबाइल रिटेल दुकानों से खरीद सकते हैं। Galaxy A08 को Dark Blue, Silver और Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।

Android 16 के साथ 6 साल तक मिलेगा सपोर्ट

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy A08 में Android 16 दिया गया है, जिसके ऊपर Samsung का One UI मिलता है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G99+ चिपसेट दिया गया है। यह 6nm प्रोसेस पर तैयार ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में LPDDR5X RAM के साथ RAM Plus फीचर भी दिया गया है, जिसके जरिए 4GB फिजिकल RAM में 4GB तक वर्चुअल RAM जोड़ी जा सकती है। Samsung के मुताबिक, Galaxy A08 को 6 जेनरेशन के OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

6.7 इंच की 90Hz डिस्प्ले

Galaxy A08 में 6.7 इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन मिलता है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है।




50MP कैमरा से होगी फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A08 के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जबकि इसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

6000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग

Galaxy A08 की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 6000mAh बैटरी शामिल है। कंपनी के मुताबिक, फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। हालांकि, Samsung ने फोन के बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं किया है। ऐसे में 25W फास्ट चार्जिंग का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को कम्पैटिबल चार्जर अलग से खरीदना होगा।

Samsung Galaxy A08 के फीचर्स एक नजर में

Samsung Galaxy A08 की भारत में कीमत ₹18,499 है। इसमें 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज, MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर, Android 16 और One UI दिया गया है। फोन में 6.7 इंच की HD+ PLS LCD 90Hz डिस्प्ले, 50MP + 2MP का रियर कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा और 6000mAh बैटरी मिलती है। इसके अलावा 25W फास्ट चार्जिंग और IP64 रेटिंग भी दी गई है। फोन Dark Blue, Silver और Green रंगों में उपलब्ध है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire