Top
Begin typing your search above and press enter to search.

हावड़ा-मुंबई लाइन पर तकनीकी खराबी, डोंगरगढ़ स्टेशन पर कई घंटों से खड़ी है ट्रेने, यात्री परेशान

हावड़ा-मुंबई लाइन पर तकनीकी खराबी, डोंगरगढ़ स्टेशन पर कई घंटों से खड़ी है ट्रेने, यात्री परेशान
X

रायपुर/हावड़ा: हावड़ा से मुंबई जाने वाली प्रमुख रेलवे लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। जानकारी के मुताबिक, ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) केबल में तकनीकी समस्या आने से कई ट्रेनें रुक गईं हैं। खासकर डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया है और कई ट्रेनें तीन-तीन घंटे तक खड़ी हुईं हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार, दरभंगा एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों को डोंगरगढ़ में रोका गया है। इसके अलावा, नागपुर की तरफ से आने वाली कई ट्रेनें भी देर से चल रही हैं।

घटनास्थल पर मरम्मत का कार्य जारी

आज, SCNL/NGP के USF के माध्यम से सूचना मिली कि SKS-DKS के बीच स्थित KM no 958/27 और 957/21 के आसपास ट्रेन नंबर 22846 और N/RPLW के पेंटो ब्रोकन हो गए हैं। इसके बाद, गोंदिया आरपीएफ स्टॉफ ने 9.15 बजे टॉवर वैगन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया, ताकि जल्द से जल्द मरम्मत का काम पूरा किया जा सके। हालांकि, रेलवे विभाग की ओर से अभी तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं आई है कि यह तकनीकी खराबी कब तक ठीक की जाएगी और यातायात सामान्य कब होगा। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire