Begin typing your search above and press enter to search.
महिला अपराध रोकने थाना स्तर पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ टीमें तैनात

भोपाल। शहर में लगातार हुए महिला अपराधों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए है । जिसके चलते नवरात्र और अन्य त्योहार को लेकर पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए है। हर थाना स्तर पर गश्त के लिए 2 से 3 वाहन अतिरिक्त दिए गए है। वहीं हर थाना स्तर पर 3 से 4 पुलिसकर्मियों की टीम भी बनाई है। जिसमे महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगी।
ये टीम ये सुनिश्चित करेगी कि गरबा, झांकियों या अन्य आयोजनों से जब महिलाएं घर के लिए निकले तो किसी भी तरह की वारदात न हो। एक तरफ जहां नवरात्र के मौके पर देर रात तक झांकियों में, बाजारों में और अन्य आयोजनों में लोगों की भीड़ रहती है, तो इसी के चलते पुलिस की गठित की गई ये टीम हर स्थान पर गश्त करती रहेगी। त्योहारों को देखते हुए पुलिस बल की कमी न हो इसके लिए 2 से 3 अतिरिक्त कंपनियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया जाएगा। प्रत्येक कंपनी में 80 से 110 पुलिसकर्मी होते है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


