Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Team India : भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा-वरुण चक्रवर्ती की जगह इन खिलाड़ियों को मिली एंट्री

Dev Verma
Team India : भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा-वरुण चक्रवर्ती की जगह इन खिलाड़ियों को मिली एंट्री
X

Team India : नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आगामी भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज और भारत के जिम्बाब्वे टी20 दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में बदलाव किया गया है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने जानकारी दी कि हर्षित राणा को हैमस्ट्रिंग (ग्रेड-1) की चोट लगी है, जिसके चलते वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं वरुण चक्रवर्ती भी हैमस्ट्रिंग (ग्रेड-2) चोट के कारण जिम्बाब्वे दौरे की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Team India : प्रिंस यादव को वनडे टीम में मिला मौका

र्षित राणा की जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया है। प्रिंस इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्हें टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिलेगा। यह सीरीज 14 जुलाई से शुरू होने जा रही है।

Team India : रवि बिश्नोई की भी हुई वापसी

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई की टीम में वापसी हुई है। बिश्नोई हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन जिम्बाब्वे दौरे के लिए शुरुआती टीम में उन्हें जगह नहीं मिली थी। अब वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने के बाद बिश्नोई को फिर से टीम में शामिल कर लिया गया है।

Team India : टी20 सीरीज में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज भारतीय टीम के लिए अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया एक भी मुकाबला जीतने में सफल नहीं हो सकी। अब भारतीय टीम की नजरें वनडे सीरीज पर हैं, जहां वह बेहतर प्रदर्शन कर अपनी खोई हुई लय वापस हासिल करना चाहेगी।

Team India : भारत-इंग्लैंड वनडे और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी। इसके बाद भारतीय टीम 23 जुलाई से जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी, जहां तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

Team India : IND vs ENG ODI टीम में शामिल खिलाड़ी

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और शिवम दुबे।

Team India : IND vs ZIM T20I टीम में शामिल खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire