Teacher Suspended : रील का चस्का नौकरी पर पड़ा भारी! स्कूल में बच्चों को प्रताड़ित करने वाली महिला टीचर निलंबित...
यह घटना स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अच्छे शैक्षिक माहौल की अहमियत को फिर से उजागर करती है।

Teacher Suspended : बेमेतरा। बेमेतरा जिले के ग्राम भनसुली स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में बच्चों से इंस्टाग्राम रील बनवाने और मना करने पर धमकी देने वाली महिला टीचर को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत करने के बाद की गई, जब बच्चों ने महिला टीचर के खिलाफ प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। छात्राओं ने अपनी शिकायत में बताया कि महिला टीचर कुमारी वर्मा उन्हें स्कूल में रील बनाने के लिए मजबूर करती थीं, और जब बच्चे इससे मना करते थे तो उन्हें टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) देने की धमकी देती थीं।
Teacher Suspended : इसके अलावा, बच्चों ने यह भी आरोप लगाया कि टीचर ने गालियां दीं और गुस्से में म्यूजिक सिस्टम उठाकर मारने की भी कोशिश की थी। छात्राओं ने यह भी बताया कि स्कूल में शौचालय की स्थिति बहुत खराब थी, और पीरियड्स के दौरान उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा, स्कूल में पढ़ाई का माहौल नहीं था और मिड डे मील भी नहीं दिया जाता था।
Teacher Suspended : इन आरोपों के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश पर जांच शुरू की गई। जांच में आरोपी महिला टीचर के खिलाफ आरोप सही पाए गए, जिसके बाद शिक्षा विभाग के संयुक्त संभागीय संचालक आर.एल. ठाकुर ने कुमारी वर्मा को निलंबित कर दिया है। यह घटना स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अच्छे शैक्षिक माहौल की अहमियत को फिर से उजागर करती है।


