Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Teacher Suspended : दुष्कर्म केस में गिरफ्तार शिक्षक निलंबित, जेल पहुंचते ही शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है।

Teacher Suspended : दुष्कर्म केस में गिरफ्तार शिक्षक निलंबित, जेल पहुंचते ही शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
X

Teacher Suspended : बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार शिक्षक पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, कुसमी विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोपातू में पदस्थ शिक्षक धन सिंह राम के खिलाफ जशपुर जिले के दुलदुला थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(n) और बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा संभाग अंबिकापुर ने आरोपी शिक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि शिक्षक का आचरण शासकीय सेवा की मर्यादा और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के खिलाफ है।

निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शंकरगढ़ निर्धारित किया गया है। विभागीय नियमों के अनुसार उसे जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire