Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Teacher Suspended : डीईओ की सख्त कार्रवाई, लापरवाही और शराब पीकर स्कूल आने पर 5 शिक्षक निलंबित...

यह कार्रवाई दो शिक्षकों पर काम में लापरवाही और तीन शिक्षकों पर शराब पीकर स्कूल आने की शिकायतों के बाद की गई है।

Teacher Suspended : डीईओ की सख्त कार्रवाई, लापरवाही और शराब पीकर स्कूल आने पर 5 शिक्षक निलंबित...
X

Teacher Suspended : जगदलपुर। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में पांच शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई दो शिक्षकों पर काम में लापरवाही और तीन शिक्षकों पर शराब पीकर स्कूल आने की शिकायतों के बाद की गई है।

Teacher Suspended : बता दें कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर डीईओ ने गौतम कुमार वर्मा, मोसू राम, राजकिशोर आचार्य, प्रेम नाथ कश्यप और दीपक कुमार के खिलाफ निलंबन का आदेश जारी किया। डीईओ ने स्पष्ट किया कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Teacher Suspended : यह कार्रवाई शिक्षकों के बीच अनुशासन और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। निलंबन के बाद इन शिक्षकों के खिलाफ आगे की जांच भी की जाएगी, जिसके आधार पर भविष्य में और कड़ी कार्रवाई हो सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire