Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Teacher Suspended : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना शिक्षकों को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने 6 टीचरों को किया निलंबित...

इस कार्रवाई से शासन कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

Teacher Suspended : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना शिक्षकों को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने 6 टीचरों को किया निलंबित...
X

Teacher Suspended : बेमेतरा। नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतना 6 शिक्षकों को भारी पड़ गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य में उदासीनता दिखाने और गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से शासन कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

Teacher Suspended : बता दें कि बेमेतरा जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदान दलों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अचानक निरीक्षण किया, जहां कई शिक्षक अनुपस्थित मिले और कुछ निर्वाचन कार्य के प्रति लापरवाह नजर आए।

Teacher Suspended : इस लापरवाही पर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए 6 शिक्षकों के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन अवधि के दौरान सभी शिक्षकों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बेमेतरा निर्धारित किया गया है।

देखें आदेश कॉपी-



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire