Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Teacher Run away with Minor boy: सूरत में 11 साल के लड़के को लेकर भागी टीचर, एक साल से पढ़ा रही थी ट्यूशन

Teacher Run away with Minor boy: सूरत में 11 साल के लड़के को लेकर भागी टीचर, एक साल से पढ़ा रही थी ट्यूशन
X

Teacher Run away with Minor boy: सूरत। गुजरात के सूरत में एक 23 वर्षीय टीचर 11 साल के स्टूडेंट को लेकर फरार हो गई है। टीचर-स्टूडेंट को गायब हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल सका है। एक सीसीटीवी फुटेज में दोनों साथ में जाते हुए नजर आए थे। इसके बाद से कहीं पता नहीं चला। लड़का पिछले एक साल से टीचर के घर जाकर ट्यूशन पढ़ रहा था।

Teacher Run away with Minor boy: सूरत के पुणे इलाके में रहने वाले बच्चे के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका बेटा बीते शुक्रवार (25 अप्रैल) को ट्यूशन पढ़ने गया था, लेकिन तबसे घर नहीं लौटा। पुलिस ने ट्यूशन टीचर के घर के आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो एक फुटेज में वह स्टूडेंटड के साथ कहीं जाते नजर आईं। फुटेज में टीचर ट्रॉली बैग लिए हुए और स्टूडेंट पीठ पर नया स्कूल बैग टांगे नजर आया।

Teacher Run away with Minor boy: 23 अप्रैल को खरीदा था नया बैग

पुलिस की जांच में पता चला है कि स्टूडेंट को लेकर भागते समय टीचर के पास ट्रॉली बैग दिखा, वह उसने 23 अप्रैल को खरीदा था। वहीं, स्कूल बैग किडनैपिंग वाले दिन ही खरीदा था। इससे पता चलता है कि टीचर ने पहले से ही पूरा प्लान बना रखा था।

एक साल से टीचर के घर जाकर ट्यूशन पढ़ रहा था स्टूडेंट को लेकर फरार होने वाली टीचर एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। वह जिस स्टूडेंट को लेकर भागी है, वह पिछले एक साल से टीचर के घर जाकर ट्यूशन पढ़ रहा था। पहले वहां एक साथ तीन स्टूडेंट पढ़ते थे, लेकिन कुछ महीनों से स्टूडेंट अकेले ही टीचर के घर जा रहा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire