Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Taylor Swift Travis Kelce Wedding: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने की शादी, न्यूयॉर्क में हुई ग्रैंड वेडिंग, शामिल हुए कई नामी सेलेब्स, फैंस को तस्वीरों का इंतजार

Vpb
Taylor Swift Travis Kelce Wedding: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने की शादी, न्यूयॉर्क में हुई ग्रैंड वेडिंग, शामिल हुए कई नामी सेलेब्स, फैंस को तस्वीरों का इंतजार
X

Taylor Swift Travis Kelce Wedding: नई दिल्ली: दुनियाभर में मशहूर पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी ट्रैविस केल्स अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। कपल के प्रतिनिधि ने भी इस शादी की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, शादी की रस्में हॉलीवुड अभिनेता एडम सैंडलर ने पूरी करवाईं।

हॉलीवुड सितारों से सजी शादी

इस खास मौके पर कई बड़े हॉलीवुड सितारे शामिल हुए। मेहमानों की सूची में जीजी हदीद, ब्रैडली कूपर, डकोटा जॉनसन, एड शीरन, एली गोल्डिंग, ह्यू ग्रांट, जिमी फैलन, कार्ली क्लॉस, एथन हॉक और कई अन्य मशहूर हस्तियां नजर आईं। शादी से पहले परिवार और दोस्तों के लिए एक खास डिनर पार्टी भी रखी गई थी।


तस्वीरों का इंतजार जारी

शादी के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इनमें से सभी तस्वीरें असली हैं या कुछ एआई (AI) से बनाई गई हैं। टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने भी अभी तक अपनी आधिकारिक शादी की तस्वीरें या वीडियो साझा नहीं किए हैं।

फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह

शादी की खबर सामने आते ही दुनिया भर में फैंस ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। वेडिंग वेन्यू के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद रहे। अब सभी को इस चर्चित कपल की आधिकारिक शादी की तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire