Breaking News
:

Tata Tiago Facelift Launched: टाटा टियागो और टियागो ईवी लॉन्च, 18 मिनट के चार्ज में 100KM की रेंज! 6 एयरबैग और कई शानदार सेफ्टी फीचर्सा, जानें कितनी है इसकी कीमत

Tata Tiago Facelift Launched

Tata Tiago Facelift Launched: नई दिल्ली: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टाटा मोटर्स ने बड़ा धमाका करते हुए नई Tata Tiago Facelift 2026 और Tiago EV Facelift लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस बार सिर्फ डिजाइन ही नहीं बदला, बल्कि कीमत और फीचर्स के मामले में भी बड़ा खेल खेल दिया है। खास बात यह है कि नई Tiago EV अब BaaS (Battery-as-a-Service) मॉडल के साथ ऐसी कीमत में आई है, जिसने पेट्रोल कारों की टेंशन बढ़ा दी है।


नया डिजाइन, ज्यादा प्रीमियम लुक

नई टियागो का डिजाइन अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी नजर आता है। इसके फ्रंट में नई LED DRLs, शार्प हेडलाइट्स और अल्ट्रोज से प्रेरित ग्रिल दी गई है। EV मॉडल में बॉडी कलर की क्लोज्ड ग्रिल इसे अलग पहचान देती है। वहीं नए 15-इंच अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड LED टेललाइट्स कार को मॉडर्न लुक देते हैं।


फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

नई Tiago में अब 360-डिग्री कैमरा, डुअल वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स, ऑटो फोल्डिंग ORVMs, क्रूज कंट्रोल और रेन-सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। AMT वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स भी मिलेंगे, जो इस सेगमेंट में बड़ा अपडेट माना जा रहा है।




इंजन और EV बैटरी में बदलाव

पेट्रोल मॉडल में 1.2-लीटर इंजन पहले की तरह 86hp पावर देगा। वहीं CNG वर्जन में 75.5hp आउटपुट मिलेगा। नई Tiago EV में अब बड़ा 24kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी चार्जिंग स्पीड 40% ज्यादा तेज हो गई है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 18 मिनट की चार्जिंग में कार 100KM तक चल सकेगी।


कीमत ने बढ़ाई हलचल

नई Tata Tiago पेट्रोल की शुरुआती कीमत ₹4.69 लाख रखी गई है। वहीं BaaS मॉडल के साथ Tiago EV भी ₹4.69 लाख से शुरू होगी। बैटरी के लिए ग्राहकों को ₹2.6 प्रति किलोमीटर किराया देना होगा। बिना रेंटल वाला EV मॉडल ₹6.99 लाख में मिलेगा।


सेफ्टी और आराम में बड़ा सुधार

अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। साथ ही ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी का दावा है कि कार को 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। नई सीटिंग पोजीशन और बेहतर अंडर-थाई सपोर्ट लंबी यात्रा को ज्यादा आरामदायक बनाएंगे।


भारत की पहली CNG AMT कार

नई टियागो फेसलिफ्ट देश की पहली ऐसी कार बन गई है, जिसमें CNG के साथ AMT गियरबॉक्स दिया गया है। ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी के कारण बूट स्पेस भी पूरा मिलता है। टाटा मोटर्स को उम्मीद है कि नई Tiago और Tiago EV बजट कार बाजार में एक बार फिर बड़ा बदलाव लाएंगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us