Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Tariff War: देश के लिए जो सही होगा वही करेंगे, जो करना हो कर लो..., 25 फीसदी एक्‍स्‍ट्रा टैर‍िफ पर भारत का जवाब

Tariff War: देश के लिए जो सही होगा वही करेंगे, जो करना हो कर लो..., 25 फीसदी एक्‍स्‍ट्रा टैर‍िफ पर भारत का जवाब
X

Tariff War: नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से लगाए गए एक्‍स्‍ट्रा टैर‍िफ पर भारत ने पलटवार क‍िया है। विदेश मंत्रालय ने साफ साफ कहा क‍ि भारत अपने ह‍ितों की सुरक्षा करेगा और हर जरूरी कदम उठाएगा। विदेश मंत्रालय ने कहा, अमेर‍िका का फैसला पूरी तरह अनुच‍ित, अन्‍यायपूर्ण और तर्कहीन है।

Tariff War: भारत ने अमेरिका के इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा कि दुनिया के कई अन्य देश भी अपने हित में ऐसे ही कदम उठा रहे हैं, लेकिन सिर्फ भारत को टारगेट किया जा रहा है। भारत अपने हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। देश के लिए जो सही होगा वही करेंगे।

Tariff War: हाल के दिनों में अमेरिका ने रूस से भारत के तेल आयात को निशाना बनाया है। एक्‍स्‍ट्रा टैर‍िफ लगाते समय भी ट्रंप ने यही बातें कही हैं। आदेश में लिखा है क‍ि अमेर‍िका के कहने के बावजूद भारत ने रूस से तेल का इंपोर्ट बंद नहीं क‍िया। इसल‍िए हमें टैर‍िफ लगाने पर मजबूर होना पड़ा। यह हमारी सुरक्षा से जुड़ा मामला भी है।

Tariff War: पहले भी जवाब दे चुका है भारत


भारत ने पहले ही ट्रंप की धमकियों को अनुचित और असंगत करार दिया था और कहा था कि अमेरिका और यूरोपीय संघ भारत को रूस के साथ उसके व्यापारिक संबंधों के लिए अनुचित तरीके से निशाना बना रहे हैं। विदेश मंत्रालय के पहले दिए गए बयान में कहा गया था, भारत का ऊर्जा आयात पूरी तरह वैश्विक बाजार की स्थिति और घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती और विश्वसनीय ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर आधारित है। यह एक राष्ट्रीय आवश्यकता है, न कि किसी राजनीतिक रुख का परिणाम। जो देश भारत की आलोचना कर रहे हैं, वे स्वयं भी रूस से व्यापार कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवश्यकता हमारे जैसी जरूरी नहीं है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire