Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Tarakka Sidam Gadchiroli :गढ़चिरौली में लाल आतंक का अंत, जानें कौन है नक्सली तारक्का,जिसने सीएम के सामने किया सरेंडर

Tarakka Sidam Gadchiroli : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को गढ़चिरौली में नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले सी-60 जवानों

Tarakka Sidam Gadchiroli :गढ़चिरौली में लाल आतंक का अंत, जानें कौन है नक्सली तारक्का,जिसने सीएम के सामने किया सरेंडर
X

मुंबई। Tarakka Sidam Gadchiroli : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को गढ़चिरौली में नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले सी-60 जवानों का सम्मान किया गया। सीएम फडणवीस ने आज गढ़चिरौली के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित पेनगुंडा पुलिस सहायता केंद्र का दौरा किया। इस दौरान गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री के सामने तारक्का सिदम (Tarakka Sidam) समेत 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

Tarakka Sidam Gadchiroli: कौन है नक्सली तरक्का तारक्का का मूल नाम विमला सिदम है। तरक्का के खिलाफ 170 से ज्यादा गंभीर अपराध दर्ज हैं। चार राज्यों में एक करोड़ से ज्यादा का इनाम है। तरक्का ने गढ़चिरौली जिले में माओवादी आंदोलन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Tarakka Sidam Gadchiroli: तरक्का देश में माओवादी संगठन के दूसरे नंबर के केंद्रीय समिति सदस्य भूपति की पत्नी और पश्चिम बंगाल में एक मुठभेड़ में मारे गए माओवादी नेता किशनजी की भाभी हैं। तारक्का 1983 में माओवादी संगठन में शामिल होने वाली गढ़चिरौली की पहली महिला माओवादी हैं।

Tarakka Sidam Gadchiroli: अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नक्सली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं और नक्सली संगठन में नए लोग शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने शीर्ष नक्सली काडर द्वारा हथियार डालने और आत्मसमर्पण करने के कदम का स्वागत किया।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire