Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकार गठन की राह साफ, चौथी बार राज्यपाल से मिलने पहुंचे विजय

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकार गठन की राह साफ, चौथी बार राज्यपाल से मिलने पहुंचे विजय
X

Tamil Nadu: नई दिल्ली: विजय की अगुवाई वाली तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के लिए तमिलनाडु में सरकार गठन का रास्ता अब लगभग साफ होता नजर आ रहा है। बहुमत का दावा पेश करते हुए विजय ने शनिवार को आरवी अर्लेकर से मुलाकात की। चुनाव परिणाम आने के बाद राज्यपाल के साथ यह उनकी चौथी बैठक रही।

121 विधायकों का समर्थन मिलने का दावा

सूत्रों के अनुसार TVK को कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML का समर्थन मिल गया है। इसके बाद पार्टी के समर्थन में कुल 121 विधायक बताए जा रहे हैं, जिससे बहुमत का आंकड़ा पार हो गया है। इसी समर्थन के आधार पर विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

पहले नहीं मिला था निमंत्रण

इससे पहले शुक्रवार को भी विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की थी, लेकिन उस समय उन्हें सरकार गठन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। राजभवन सूत्रों के मुताबिक विजय तब तक 118 विधायकों का समर्थन साबित नहीं कर पाए थे।

लगातार चौथी बार पहुंचे राजभवन

विजय और राज्यपाल की मुलाकात बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को भी हुई थी। उन बैठकों में राज्यपाल ने स्पष्ट किया था कि पर्याप्त समर्थन के बिना सरकार गठन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा सकती। अब बहुमत का दावा मजबूत होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire