Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Tamil Nadu Elections: DMK प्रत्याशियों की सूची जारी; 164 सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव

Tamil Nadu Elections

Vpb
Tamil Nadu Elections: DMK प्रत्याशियों की सूची जारी; 164 सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव
X

Tamil Nadu Elections: नई दिल्ली: तमिल नाडु (Tamil Nadu) विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (Dravida Munnetra Kazhagam) प्रमुख एम. के. स्टालिन (M. K. Stalin) ने गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। 234 सीटों में से डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को 28 सीटें दी गई हैं। यह फैसला पार्टी की मजबूत स्थिति बनाए रखने की रणनीति को दर्शाता है।

Tamil Nadu Elections: गठबंधन में अन्य दलों को भी अहम हिस्सेदारी दी गई है। देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (Desiya Murpokku Dravida Kazhagam) को 10 सीटें मिली हैं, जबकि वीसीके को 8 सीटें दी गई हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party of India) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 5-5 सीटें मिली हैं। एमडीएमके को 4 सीटें, वहीं आईयूएमएल और एमएमके को 2-2 सीटें आवंटित की गई हैं। एमजेके और एसडीपीआई को 1-1 सीट दी गई है।

Tamil Nadu Elections: इस बार सबसे ज्यादा चर्चा ओ. पन्नीरसेल्वम (O. Panneerselvam) को लेकर है, जो बोडिनायकन्नूर सीट से डीएमके गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरेंगे। माना जा रहा है कि यह कदम दक्षिण तमिलनाडु में सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति का हिस्सा है। डीएमके ने कई अनुभवी नेताओं पर फिर भरोसा जताया है। अरुप्पुकोट्टई से केकेएसएसआर रामचंद्रन, कन्याकुमारी से महेश और पलयमकोट्टई से वहाब को उम्मीदवार बनाया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire