Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Tamil Nadu Chunav 2026: हर महिला को 24 हजार, तीन फ्री सिलेंडर… AIADMK ने खोला चुनावी पिटारा, देखें घोषणापत्र

Vpb
Tamil Nadu Chunav 2026: हर महिला को 24 हजार, तीन फ्री सिलेंडर… AIADMK ने खोला चुनावी पिटारा, देखें घोषणापत्र
X

Tamil Nadu Election 2026: चैन्नई। AIADMK Manifesto Release: तमिलनाडु चुनाव के लिए एआईएडीएमके ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। जिसमें पार्टी ने एक से बढ़ कर एक घोषणाओं का ऐलान किया है, इसमें नकद सहायता, मुफ्त बस यात्रा, गैस सिलेंडर और घरेलू सुविधाओं जैसे वादे शामिल हैं।

Tamil Nadu Election 2026: एआईएडीएमके ने अपने घोषणापत्र के जरिए राज्य के मतदाताओं को साधने की कोशिश की है। इसमें कृषि और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं का भी जिक्र किया है। एआईएडीएमके का कहना है कि उसने आम जनता और खासकर महिलाओं को केंद्र में रखकर अपना घोषणापत्र तैयार किया है। बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को एक ही फेज में होना है। इस बीच मुख्य मुकाबला एआईएडीएमके वाले गठबंधन और डीएमके वाले गठबंधन के बीच में है।

Tamil Nadu Election 2026: एआईएडीएमके के घोषणापत्र में प्रमुख घोषणाएं

-महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये सहायता।

-हर परिवार को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता।

-राशन कार्ड वाली महिला मुखिया को मुफ्त फ्रिज।

-हर साल तीन फ्री गैस सिलिंडर।

-चावल के साथ 1 किलो दाल और 1 लीटर कुकिंग ऑयल मुफ्त।

-कामकाजी महिलाओं को 25,000 रुपये सब्सिडी पर अम्मा स्कूटर।

-बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाकर 2000 रुपये।

-शहरों में पुरुषों को भी मुफ्त बस यात्रा।

-बेघर परिवारों को अम्मा फ्री हाउस योजना के तहत पक्का घर।

-युवाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए 25 लाख रुपये तक लोन।

-रोजगार में तमिलों को प्राथमिकता देने के लिए कानून।

-बेरोजगार ग्रेजुएट्स को 2,000 रुपये मासिक भत्ता।

-ग्रामीण रोजगार योजना को 150 दिन तक बढ़ाना।

-10 साल से काम कर रही नर्सों को स्थायी करना।

-शराब की दुकानों को धीरे-धीरे बंद करना।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire