Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Tamil Nadu CM Vijay Floor Test: विजय विधानसभा में भी सुपरस्टार, 144 वोट के साथ बहुमत सरकार, AIADMK के बागी विधायकों का समर्थन मिला

Tamil Nadu CM Vijay Floor Test: चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय की सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। TVK के समर्थन में 144 वोट पड़े, जिसमें AIADMK के बागी विधायकों को वोट भी शामिल हैं।

Tamil Nadu CM Vijay Floor Test: विजय विधानसभा में भी सुपरस्टार, 144 वोट के साथ बहुमत सरकार, AIADMK के बागी विधायकों का समर्थन मिला
X

Tamil Nadu CM Vijay Floor Test: चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय की सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। TVK के समर्थन में 144 वोट पड़े, जिसमें AIADMK के बागी विधायकों को वोट भी शामिल हैं। विश्वास प्रस्ताव के विरोध में केवल 22 वोट पड़े। वोटिंग के दौरान 5 विधायक गैरमौजूद रहे। विश्वास मत के दौरान उदयनिधि स्टालिन की DMK ने सदन वॉकआउट कर दिया।

Tamil Nadu CM Vijay Floor Test: DMK ने किया वॉकआउट, उदयनिधि बोले- Reel नहीं, Real गवर्नेंस करें

विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने विजय की AIADMK के बागी विधायकों से मुलाकात पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह गलत है। यह बदलाव है या सौदेबाजी। क्या यही आपकी साफ-सुथरी सरकार है। TVK सरकार को इंस्टाग्राम Reel के जरिए नहीं, बल्कि Real गवर्नेंस करनी चाहिए।

Tamil Nadu CM Vijay Floor Test: इस पर सीएम विजय ने कहा उनकी सरकार सेक्युलर तरीके से घोड़े की रफ्तार से काम करेगी न कि हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल होगी। पिछली सरकार की सभी योजनाओं को हमारी सरकार जारी रखेगी। इस दौरान DMK ने सदन का वॉकआउट कर दिया। तमिलनाडु में TVK की सरकार बनने के साथ ही AIADMK में फूट भी पड़ गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire