Breaking News
:

Tamilnadu Cabinet Expansion: तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार: 23 नए मंत्रियों ने ली शपथ, विजय सरकार में कांग्रेस की 59 साल बाद वापसी

Tamilnadu Cabinet Expansion

Tamilnadu Cabinet Expansion: नई दिल्ली: सीएम विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार का गुरुवार को पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। राजभवन में आयोजित समारोह में 23 विधायकों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल आर. वी. हरलेकर ने सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस विस्तार के बाद राज्य मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 33 हो गई है।


59 साल बाद सरकार में लौटी कांग्रेस

इस कैबिनेट विस्तार की सबसे बड़ी चर्चा कांग्रेस की सरकार में वापसी रही। करीब 59 वर्षों बाद कांग्रेस तमिलनाडु में किसी क्षेत्रीय दल के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा बनी है। कांग्रेस के दो विधायक किलियूर से राजेश कुमार और मेलूर से पी. विश्वनाथन को मंत्री बनाया गया है।


सहयोगी दलों को भी मिला प्रतिनिधित्व

विजय सरकार ने मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है। TVK के 21 विधायकों के साथ कांग्रेस के 2 विधायकों को जगह मिली। वहीं सहयोगी दल VCK ने भी सरकार में एंट्री की, जबकि IUML ने फिलहाल मंत्री पद को लेकर अंतिम फैसला न होने के कारण दूरी बनाए रखी है।


नए चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी

नई कैबिनेट में कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। श्रीनाथ को मत्स्य पालन, कमली एस को पशुपालन, विनोद को कृषि, राजीव को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और एन. मैरी विल्सन को वित्त मंत्रालय दिया गया है। कुमार आर को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


महिलाओं को भी मिला प्रतिनिधित्व

विजय कैबिनेट में अब कुल चार महिला मंत्री शामिल हैं। अविनाशी की कमली एस, कुमारपलायम की विजयलक्ष्मी और राजापालयम की जगदेश्वरी के को मंत्री बनाकर महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने का संदेश दिया गया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us