Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Tamilnadu Assembly Elections: एआईएडीएमके ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Tamilnadu Assembly Elections

Vpb
Tamilnadu Assembly Elections: एआईएडीएमके ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
X

Tamilnadu Assembly Elections: चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में एआईएडीएमके (AIADMK) ने रविवार को अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी। इस सूची में मुख्य रूप से चेन्नई शहर की विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

Tamilnadu Assembly Elections: 17 उम्मीदवारों को मिला मौका

पार्टी के महासचिव ई. पलानीस्वामी ने तीसरी सूची में कुल 17 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इससे पहले पार्टी दो चरणों में 150 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

Tamilnadu Assembly Elections: प्रमुख सीटों पर दिग्गजों को टिकट

इस सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण सीटों से चुनावी मैदान में उतारा गया है। आधी राजाराम को चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पूर्व मंत्री बी. वलारमथि को थाउजेंड लाइट्स और एस. गोकुला इंदिरा को अन्ना नगर सीट से टिकट दिया गया है।

Tamilnadu Assembly Elections: यहां देखें लिस्ट

1. थाउजेंड लाइट्स – पी. वलारमथि

2. अन्नानगर – एस. गोकुला इंदिरा

3. चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी – आदी राजाराम

4. तित्तकुड़ी – एन. मुरुगुमरन

5. हार्बर – रोयापुरम आर. मनो

6. विरुगंबक्कम – विरुगाई वी.एन. रवि

7. तिरुवल्लिकेनी/तियागरायनगर – बी. सथियनारायण

8. आलंगुडी – थाना विमल

9. एग्मोर – अभिषेक रंगासामी

10. तिरु.वी.का. – ए. पोरकोडी

11. कोलाथूर – पी. संताना कृष्णन

12. आलंदूर – एस. सारवनन

13. तिरुचि – एम.एस.आर.

14. विल्लिवक्कम – एस.आर. विजयकुमार

15. डॉ. राधाकृष्णन नगर – आर.एस. राजेश

16. शोलिंगनल्लूर – के.पी. कंथन

17. वेलाचेरी – एम.के. अशोक

Tamilnadu Assembly Elections: एक चरण में होगा मतदान

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा, जबकि 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Tamilnadu Assembly Elections: पार्टी नेतृत्व का भरोसा

ई. पलानीस्वामी ने उम्मीदवारों पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह टीम पार्टी की जमीनी पकड़ को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ‘पुराची थलैवर’ एमजीआर और ‘पुराची थलैवी अम्मा’ की विचारधारा पर चलती रही है और आगे भी उसी राह पर बढ़ेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire