Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

तालिबान का पाक चौकी पर हमला, 19 सैनिकों की मौत,पोस्ट छोड़कर भाग खड़ी हुई पाकिस्तानी आर्मी

Taliban attack on Pak post: पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा अफगानिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक का बदला लेने के लिए

तालिबान का पाक चौकी पर हमला, 19 सैनिकों की मौत,पोस्ट छोड़कर भाग खड़ी हुई पाकिस्तानी आर्मी
X

इस्लामाबाद। Taliban attack on Pak post: पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा अफगानिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक का बदला लेने के लिए तालिबान के लड़ाकों ने अफगान-पाक सीमा पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे हमला बोल दिया। तालिबान की तोपों और मशीनगनों के आगे पाकिस्तानी आर्मी बेबस नजर आई। अफगानिस्तान के तालिबान लड़ाकों द्वारा किए गए इस हमले में पाकिस्तानी सेना को अपनी 2 सीमा चौकियां छोड़कर पीछे हटना पड़ा।

Taliban attack on Pak post: टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबानी रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि डूरंड लाइन के करीब पाकटिआ और खोस्त इलाकों में यह संघर्ष हुआ है। इस संघर्ष में तालिबानी लड़ाकों ने न केवल पाकिस्तानी चौकियों पर हमला किया बल्कि उन्हें जलाकर खाक भी कर दिया।

Taliban attack on Pak post: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनका हमला इतना भयानक था कि पाकिस्तानी सेना को पीछे हटने के अलावा और कोई विकल्प नजर नहीं आया। तालिबानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन इलाकों में लड़ाकों ने कम से कम 19 पाक सैनिकों को मार डाला। पाकिस्तान ने अपना गु्स्सा और कायरता दिखाते हुए सीमा से सटें नागरिक इलाकों पर मोर्टार से हमला बोल दिया, जिसमें तीन आम नागरिकों की मौत हो गई।

Taliban attack on Pak post: रिपोर्टे्स के मुताबिक अभी भी दोनों ओर से फायरिंग जारी है। हालांकि पाकिस्तानी सेना की तरफ से अभी तक इस घटना पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी एयरफोर्स द्वारा किए गए हमले में अफगानिस्तान में महिलाओं और बच्चों समेत 51 लोग मारे गए थे। जिसका बदला लेने आज तालिबान ने जवाबी हमला किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire