Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Taj Mahal: आगरा पहुंचीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप, ताजमहल का किया दीदार

Taj Mahal: आगरा पहुंचीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप, ताजमहल का किया दीदार
X

Taj Mahal: आगरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को निजी दौरे पर आगरा पहुंचीं और विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का भ्रमण किया। उनका दौरा पहले रविवार के लिए प्रस्तावित था, लेकिन निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले आगमन के कारण प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। सुबह करीब 9:45 बजे टिफनी ट्रंप का चार्टर्ड विमान खेरिया हवाई अड्डे पर उतरा। वहां से वह सीधे ताजमहल के लिए रवाना हुईं। उनके साथ पति माइकल बुलोस, परिवार के अन्य सदस्य और अमेरिकी राजदूत भी मौजूद रहे। ताजमहल पहुंचने के बाद उन्होंने इस विश्व धरोहर की वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व को करीब से देखा।

संगमरमर से निर्मित इस अद्भुत स्मारक की भव्यता ने टिफनी ट्रंप को काफी प्रभावित किया। उन्होंने परिसर में स्थित प्रसिद्ध डायना बेंच पर तस्वीरें भी खिंचवाईं और लगभग एक घंटे तक ताजमहल में समय बिताया। वीवीआईपी दौरे को देखते हुए ताजमहल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां पूरे समय मुस्तैद रहीं। निजी यात्रा होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। गौरतलब है कि करीब छह वर्ष बाद ट्रंप परिवार का कोई सदस्य ताजमहल देखने पहुंचा है। आगरा दौरे के बाद टिफनी ट्रंप अपने अगले कार्यक्रम के तहत जैसलमेर के लिए रवाना हो गईं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire