Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Tahawwur Rana: विशेष विमान से भारत लाया जा रहा मुंबई 26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी गिरफ्तारी

Tahawwur Rana: विशेष विमान से भारत लाया जा रहा मुंबई 26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी गिरफ्तारी
X

Tahawwur Rana: नई दिल्ली: मुंबई 26/11 आतंकी हमलों के 17 साल बाद, इस जघन्य कांड का मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा आज भारत के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है। अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद उसका विमान शाम 7 बजे दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उतरेगा। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, राणा को भारत लाने की प्रक्रिया में कड़ा सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। एनआईए, दिल्ली पुलिस और स्वाट कमांडो की टीमें एयरपोर्ट पर तैनात हैं। राणा को उतरते ही औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा।

Tahawwur Rana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से यह कूटनीतिक सफलता हासिल हुई है। एक दशक से अधिक समय तक अमेरिकी जेल में बंद रहे 64 वर्षीय राणा, जो पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है, हमले के मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली का करीबी सहयोगी रहा है। 26/11 हमले में 175 लोगों की जान गई थी, जबकि 300 से अधिक घायल हुए थे। राणा को पहले एनआईए मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां उसकी मेडिकल जांच होगी। इसके बाद उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर कस्टडी की मांग की जाएगी।

Tahawwur Rana: एयरपोर्ट से एनआईए मुख्यालय तक राणा को बुलेटप्रूफ गाड़ी में ले जाया जाएगा, जिसे दिल्ली पुलिस की गाड़ियां और स्वाट कमांडो एस्कॉर्ट करेंगे। सुरक्षा के लिए कई परतें तैयार की गई हैं और एयरपोर्ट के आसपास का इलाका खाली कराया जा रहा है।

Tahawwur Rana: इस प्रत्यर्पण पर इजरायल के राजदूत रियुवेन अजार ने खुशी जताते हुए कहा, "मुंबई हमले के एक अपराधी को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता सराहनीय है। इस हमले ने इजरायलियों सहित कई निर्दोषों की जान ली थी।" यह भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire