Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Tahawwur Rana: 26/11 का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा - मैं पाकिस्तान सेना का एजेंट था...

Tahawwur Rana: 26/11 का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा - मैं पाकिस्तान सेना का एजेंट था...
X

Tahawwur Rana: मुंबई: 26/11 मुंबई हमले का मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) ने मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने कई सनसनीखेज बातें कबूल की हैं। उसने बताया कि वह पाकिस्तानी सेना का भरोसेमंद एजेंट था और 2008 के 26/11 हमलों के वक्त मुंबई में ही मौजूद था। राणा ने यह भी स्वीकार किया कि उसका दोस्त डेविड हेडली लश्कर-ए-तैयबा के लिए कई बार ट्रेनिंग ले चुका था।

राणा ने खुलासा किया कि मुंबई में अपनी फर्म का इमिग्रेशन सेंटर खोलने का आइडिया उसका अपना था और इसके लिए किए गए पैसे के लेन-देन को बिजनेस खर्च के तौर पर दिखाया गया। उसने ये भी माना कि 26/11 के हमलों की प्लानिंग में वह शामिल था और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जैसी जगहों की रेकी भी की थी। राणा ने बताया कि इस हमले को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ मिलकर अंजाम दिया गया। साथ ही, खलीज युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना ने उसे सऊदी अरब भेजा था।

हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा की याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उसे भारत लाया गया। मई में भारत पहुंचते ही NIA ने उसे हिरासत में लिया। राणा पर साजिश, हत्या, आतंकवाद और जालसाजी जैसे गंभीर आरोप हैं। NIA का कहना है कि राणा ने हेडली को वीजा दिलाने और फर्जी पहचान बनाने में मदद की थी। दिल्ली की एक कोर्ट ने उसकी हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ा दी है। बता दें, 26/11 के हमलों में 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने ताज होटल, ओबेरॉय होटल, CST और नरीमन हाउस को निशाना बनाया था, जिसमें 166 बेगुनाह लोग मारे गए थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire