Top
Begin typing your search above and press enter to search.

T20 World Cup Warm up Matches: वॉर्मअप मैच में इंडिया की शानदार जीत, यूएसए को 38 रनों से हराया

नमन धीर को 2 विकेट मिले. आयुष बडोनी, तिलक वर्मा, अशोक शर्मा को 1-1 विकेट मिले।

T20 World Cup Warm up Matches: वॉर्मअप मैच में इंडिया की शानदार जीत, यूएसए को 38 रनों से हराया
X

T20 World Cup Warm up Matches : नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के पहले वॉर्मअप मैच में इंडिया ए ने शानदार जीत दर्ज की. टीम की जीत के हीरो एन जगदीशन रहे, जिन्होंने कमाल शतकीय पारी खेली। जगदीशन के बल्ले से 55 गेंदों में 104 रन निकले. इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाए और जवाब में यूएसए की टीम ने 200 रन बनाए और इस तरह उसने 38 रनों से मैच गंवा दिया।

इंडिया ए की जीत एन जगदीशन के शतक के साथ-साथ आयुष बडोनी के तूफानी अर्धशतक ने तय की। इन दोनों बल्लेबाजों ने अमेरिकी गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई की। जगदीशन ने अपनी पारी में 4 छक्के, 11 चौके लगाए और उन्होंने 49 गेंदों में शतक पूरा किया। दूसरी ओर आयुष बडोनी ने सिर्फ 21 गेंदों में हाफसेंचुरी लगाने के बाद 26 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. नमन धीर को 2 विकेट मिले. आयुष बडोनी, तिलक वर्मा, अशोक शर्मा को 1-1 विकेट मिले।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire