Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
T20 World Cup 2026 : टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड की धमाकेदार शुरुआत, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, टिम सीफर्ट का तूफानी अर्धशतक

T20 World Cup 2026 : चेन्नई। टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर शानदार आगाज किया। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में कीवी टीम ने 183 रन का लक्ष्य 17.5 ओवर में हासिल कर लिया। जीत के हीरो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट, जिन्होंने 65 रनों की शानदार पारी खेली।
T20 World Cup 2026 : टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने गुलबदीन नायब (63) की विस्फोटक पारी की बदौलत 6 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत लड़खड़ा गई और टीम ने 14 रन पर दो विकेट गंवा दिए, लेकिन सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स (42) की 74 रन की साझेदारी ने मैच का रुख पलट दिया। सीफर्ट की अर्धशतकीय पारी ने न्यूजीलैंड को जीत की राह पर ला खड़ा किया और टीम ने मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


