Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

T20 World Cup 2026 IND vs PAK:सस्पेंस खत्म, 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलेगा पाकिस्तान, ICC के सामने झुकी शहबाज सरकार

मुंबई। T20 World Cup 2026 IND vs PAK: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच 15 फरवरी को निर्धारित समय पर खेला जाएगा।

T20 World Cup 2026 IND vs PAK:सस्पेंस खत्म, 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलेगा पाकिस्तान, ICC के सामने झुकी शहबाज सरकार
X

मुंबई। T20 World Cup 2026 IND vs PAK: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच 15 फरवरी को निर्धारित समय पर खेला जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को औपचारिक रूप से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को इस मैच में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी।

T20 World Cup 2026 IND vs PAK: पाक पीएम को दी गई जानकारी

PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को आईसीसी, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और अन्य सदस्य देशों के साथ हुई उच्चस्तरीय बातचीत के नतीजों की जानकारी दी। इसके बाद सरकार ने सभी पहलुओं पर विचार करते हुए पाकिस्तान टीम को मैदान में उतरने का निर्देश दिया। इससे पहले पाकिस्तान ने सरकार की सलाह पर भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने की बात कही थी, जिससे पूरे टूर्नामेंट पर संकट मंडराने लगा था।

T20 World Cup 2026 IND vs PAK: लाहौर में हुई बैठक कई घंटों तक चली, जिसमें पाकिस्तान की ओर से रखी गई ज्यादातर मांगों पर आईसीसी ने सहमति नहीं दी। इसके बाद PCB ने बहिष्कार के रुख को नरम किया और मैच के लिए रास्ता साफ हो गया। बैठक में पाकिस्तान ने द्विपक्षीय सीरीज, त्रिकोणीय सीरीज और हाथ मिलाने संबंधी विवाद सहित कई शर्तें रखी थीं, जिन्हें ICC ने खारिज कर दिया।

T20 World Cup 2026 IND vs PAK: आईसीसी का फैसला और बांग्लादेश को राहत

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने यह स्पष्ट किया कि भारत में मैच खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) पर किसी भी तरह का आर्थिक या प्रशासनिक जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। साथ ही BCB के पास विवाद समाधान समिति से संपर्क करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। इससे बांग्लादेश को भी सुरक्षा चिंताओं के बावजूद पूर्ण संरक्षण मिला।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire