Create your Account
T20 WC Super-8 : श्रीलंका ने पाकिस्तान का खेल किया खत्म, न्यूजीलैंड बनीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम
T20 WC Super-8 : नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी थी, लेकिन श्रीलंका की मजबूत बल्लेबाजी ने उसके सभी अरमानों पर पानी फेर दिया। इस मैच में पाकिस्तान ने भले ही 5 रन से जीत हासिल की, लेकिन यह जीत उसके लिए पर्याप्त नहीं रही क्योंकि नेट रन रेट के मामले में वह न्यूजीलैंड से पीछे रह गया और ग्रुप-2 से न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
T20 WC Super-8 : श्रीलंका के पल्लेकेले मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान को कम से कम 65 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल करनी थी। सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन का मजबूत स्कोर बनाया। पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका को 147 रन के भीतर रोकना जरूरी था, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पाकिस्तान की योजना पर पानी फेर दिया।
T20 WC Super-8 : पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 100 रन की शतकीय पारी खेली, जो उनका टूर्नामेंट का दूसरा शतक था। उनके साथ ओपनिंग में फखर जमान ने 82 रन की आक्रामक पारी खेलकर 176 रन की मजबूत साझेदारी निभाई। हालांकि, फखर जमान के आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई और आखिरी चार ओवरों में टीम केवल 35 रन ही बना सकी और सात विकेट गंवा दिए। इसके बाद के बल्लेबाजों में से आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।
T20 WC Super-8 : गेंदबाजी में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही जब नसीम शाह ने दूसरे ओवर में ही पथुम निसांका का विकेट लेकर श्रीलंका को शुरुआती झटका दिया। इसके बाद श्रीलंका ने 33 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया, लेकिन बाद में टीम ने आक्रामक वापसी की। स्पिनर अबरार अहमद ने 3 विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदें जगाईं और कामिंडु मेंडिस तथा चरित असलंका को आउट किया। एक समय श्रीलंका ने 12 ओवर में 101 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, जिससे पाकिस्तान को मैच में वापसी की उम्मीद नजर आ रही थी।
T20 WC Super-8 : लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शानका और पवन रत्नायके ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। रत्नायके ने 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि शानका ने 76 रन की नाबाद पारी खेलते हुए श्रीलंका को जीत के करीब पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में शानका ने शाहीन अफरीदी पर लगातार तीन छक्के और एक चौका लगाया, हालांकि आखिरी दो गेंदों पर पाकिस्तान ने वापसी करते हुए मैच जीत लिया, लेकिन टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए यह जीत पर्याप्त साबित नहीं हुई और पाकिस्तान का सफर यहीं खत्म हो गया।
Related Posts
More News:
- 1. GST Collection in March 2026: जीएसटी से भरा सरकारी खजाना, मार्च में 8.8 प्रतिशत उछाल के साथ 2 लाख करोड़ के पार,जानें छत्तीसगढ़ का कैसा रहा प्रदर्शन
- 2. Share Market: अमेरिका-ईरान सीजफायर का असर: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 2,900 अंक चढ़ा, निफ़्टी भी हुई बूम
- 3. Census 2027: जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत : जनता को 33 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें क्या-क्या पूछेगी सरकार
- 4. America Iran Peace Talks Failed: अमेरिका के आगे नहीं झुका ईरान…शांति वार्ता फेल, खाड़ी में फिर मचेगी तबाही, पाकिस्तान निकला दगाबाज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

