Create your Account
T20 WC IND vs USA: कप्तान सूर्या के बदौलत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा भारत, दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके छह बल्लेबाज, अमेरिका को 162 रन का टारगेट
T20 WC IND vs USA: मुंबई। टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की शानदार पारी के दम पर भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका। सूर्या ने 49 गेंदों में यह पारी खेली और टीम को 150 के पार ले गए।
T20 WC IND vs USA: भारत को शुरुआत में ही बड़े झटके लगे। पावरप्ले में चार विकेट गिर गए। पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। ईशान किशन ने 16 गेंद में 20 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 16 गेंद में 25 रन जोड़े। शिवम दुबे और रिंकू सिंह क्रमशः खाता नहीं खोल सके और 6 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या भी 6 गेंद में सिर्फ 5 रन बना सके।
T20 WC IND vs USA: अमेरिका के लिए शैडली वान शल्कविक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल ने 14, अर्शदीप सिंह ने 4 रन बनाए, जबकि वरुण चक्रवर्ती रन आउट हो गए। अब अमेरिका को जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- 2. West Bengal Assembly Elections: बंगाल में ‘एकला चलो’ की राह पर TMC, ममता दीदी का ऐलान— विधानसभा चुनाव में बिना गठबंधन उतरेगी पार्टी, कांग्रेस को झटका
- 3. MP Sex Racket : पॉश कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
- 4. UP Accident : तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 5 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

