Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

T20 WC 2026 IND vs NAM: नामीबिया ने जीता टॉस, भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Dev Verma
T20 WC 2026 IND vs NAM: नामीबिया ने जीता टॉस, भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
X

T20 WC 2026 IND vs NAM: नई दिल्ली। भारत और नामीबिया के बीच इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक बार टक्कर हुई थी. ये मुकाबला करीब 5 साल पहले टी20 वर्ल्ड कप 2021 में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से जीता था।


T20 WC 2026 IND vs NAM: नामीबिया ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी


नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि इस मैच में टीम इंडिया दो बदलावों के साथ उतरी है। अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं। इसलिए वह इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला है। वहीं, मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।

T20 WC 2026 IND vs NAM: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

नामीबिया की प्लेइंग इलेवन- लौरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोट्ज़, बेन शिकोंगो और मैक्स हेंगो।

T20 WC 2026 IND vs NAM: पिच रिपोर्ट


अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग जैसी है। छोटे आयामों के कारण हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाज बड़े शॉट्स खेल सकेंगे। शाम में ओस के कारण दूसरी पारी में चेज करना आसान हो सकता है।

T20 WC 2026 IND vs NAM: मौसम का हाल

मौसम रिपोर्ट भी फैंस के लिए राहत भरी है। दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 18-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो क्रिकेट खेलने के लिए आदर्श है। नामीबिया की टीम बुधवार को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक ट्रेनिंग कर चुकी है। उनके बल्लेबाज नेट्स में बाउंड्री पार करने में सफल रहे और वे लाइट्स में भी इसी तरह प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

T20 WC 2026 IND vs NAM: कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीम और टेलीकास्ट


T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नामीबिया मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire