Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

ग्वालियर में आज T20 का रोमांच, बांग्लादेश से भिड़ेंगी मेजबान टीम इंडिया, दर्शकों का उत्साह चरम पर...

ऑलराउंडर शिवम दुबे पीठ की चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं।

ग्वालियर में आज T20 का रोमांच, बांग्लादेश से भिड़ेंगी मेजबान टीम इंडिया, दर्शकों का उत्साह चरम पर...
X
MP News : भोपाल/ग्वालियर। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को शंकरपुर स्थित नए श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह इस स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। खास यह है कि ग्वालियर में 14 साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच होने जा रहा है। इस मैच में तेज गेंदबाज मयंक यादव और हर्षित राणा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं। मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, बांग्लादेश के खिलाफ अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करेंगे।



MP News : ऑलराउंडर शिवम दुबे पीठ की चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं। उनकी जगह तिलक वर्मा को जगह मिली है। कोलकाता नाइटराइडर्स से खेलने वाले हर्षित राणा ने 20 मैच खेले हैं, 25 विकेट लिए। वे नई गेंद से स्विंग कराने में माहिर है।सीरीज में विकेटकीपर ऋषभ पंत को विश्राम दिया गया है, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका मिला। संजू ने अब तक 30 टी-20 मैच मेें 2 अर्ध शतक के साथ 444 रन बनाए हैं।मयंक यादव ने आइपीएल-2024 में लखनऊ के लिए खेलते हुए अपनी तेज गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि चोटिल होने के कारण वह सिर्फ चार ही मैच खेल सके और सात विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा की गेंद फेंकी। गौरतलब है कि इससे पहले ग्वालियर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए यहांअब तक हुए 12 मैचों में 8 मुकाबले भारत के नाम रहे हैं।


MP News : टीम इंडिया की कप्तानी का ले रहा हूं आनंद-
भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कहा, कप्तान के रूप में यह सूर्या की चौथी श्रृंखला है। वास्तव में नई भूमिका का आनंद ले रहा हूं। जब मुंबई इंडियंस में रोहित की कप्तानी में खेल रहा था, तब जो भी महसूस होता, अपना इनपुट देता था। मैंने पहले श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीमों का नेतृत्व किया। मैंने अन्य कप्तानों से सीखा कि टीम को कैसे आगे ले जाना है। माधवराव सिंधिया स्टेडियम में आइपीएल की कप्तानी के सवाल पर उन्होंने संकेत दिया कि वे भविष्य में आइपीएल की कप्तानी को तैयार हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा, आपने गुगली डाल दी, आगे देखते हैं, बाकी आपको पता चल ही जाएगा।


MP News : संजू सैमसन तीनों मैचों में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे। संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे। वह पूरी श्रृंखला में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। मयंक के पास एक्स फैक्टरउसके पास अतिरिक्त गतितेज गेंदबाज मयंक यादव के पदार्पण की उम्मीद है और भारत के कप्तान ने स्पष्ट कर दिया है कि तेज गेंदबाज की फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है। मयंक में एक एक्स फैक्टर है। उसके पास वह अतिरिक्त गति है। मैंने नेट्स में उसका सामना नहीं किया है लेकिन वह खास है। यह मयंक जैसे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। हमें उनके जैसे खिलाडिय़ों को निखारना होगा, वह एक विशेष प्रतिभा हैं। मयंक अभी पूरी तरह से फिट और ठीक हैं।


MP News : ग्वालियर की पिच बैटिंग के लिए अनुकूल-
पिच के बारे में सूर्या ने कहा, नए स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए अनुकूल होगी। नए विकेट हैं, अभी पता नहीं है कि वह कैसा व्यवहार करेगा। अभी दोपहर और फ्लड लाइट में प्रैक्टिस के दौरान मौसम, आर्द्रता, ओस दिखी। विकेट अच्छा है, स्कोर बड़ा बनेगा।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire