Top
Begin typing your search above and press enter to search.

T20 Asia Cup 2025: यूएई की करारी हार, भारत ने 27 गेंदों में मैच खत्म कर रचा इतिहास

T20 Asia Cup 2025: यूएई की करारी हार, भारत ने 27 गेंदों में मैच खत्म कर रचा इतिहास
X

T20 Asia Cup 2025: नई दिल्ली/दुबई: भारत ने टी20 एशिया कप 2025 में शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार को यूएई को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत ने 58 रनों का लक्ष्य मात्र 4.3 ओवर में हासिल कर लिया, जिसमें 93 गेंदें शेष थीं। यह टी20 इंटरनेशनल में गेंद बाकी रहने के मामले में भारत की सबसे बड़ी जीत है, जो 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 81 गेंद बाकी रहने के रिकॉर्ड को तोड़ता है। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रन (2 चौके, 3 छक्के) और शुभमन गिल ने 9 गेंदों में नाबाद 20 रन (2 चौके, 1 छक्का) बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव 7 रन बनाकर नाबाद रहे।


T20 Asia Cup 2025: इससे पहले, टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाली भारतीय टीम ने यूएई को 13.1 ओवर में 57 रनों पर समेट दिया, जो यूएई का टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर है। कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि शिवम दुबे ने 2 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिया। यूएई ने शुरुआती 26 रन बिना नुकसान के बनाए, लेकिन बाद में 31 रन पर 10 विकेट गंवाए। अलीशान शराफू (22) और मुहम्मद वसीम (19) ही कुछ टिक सके। भारत, आठ खिताबों के साथ एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire