Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सवाल जिंदगी का है..सरकारी हार्ट हॉस्पिटल में सिस्टम फेल! हुक्मरानों की लापरवाही का जिम्मेदार कौन..देखें एशियन न्यूज की Exclusive Report

Ambedkar Hospital Advanced Cardiac Institute: रायपुर। प्रदेश के डॉ.भीमराव आंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में बरती जा रही लापरवाही मरीजों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। दरअसल एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में हार्ट सर्जरी के लिए

सवाल जिंदगी का है..सरकारी हार्ट हॉस्पिटल में सिस्टम फेल! हुक्मरानों की लापरवाही का जिम्मेदार कौन..देखें एशियन न्यूज की Exclusive Report
X

Ambedkar Hospital Advanced Cardiac Institute: रायपुर। प्रदेश के डॉ.भीमराव आंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में बरती जा रही लापरवाही मरीजों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। दरअसल एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में हार्ट सर्जरी के लिए एवीजी किट, वाल्व जैसे जरूरी सामान अस्पताल में मौजूद नहीं हैं। ऐसे में पिछले चार महीने से अस्पताल में बायपास या ओपन हार्ट सर्जरी बंद है। इसकी वजह से दो मरीजों की जान जा चुकी है... वहीं 8 मरीज ऑपरेशन का इंतजार कर रहे हैं।

Ambedkar Hospital Advanced Cardiac Institute: एशियन न्यूज की पड़ताल में चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल सर्जरी के लिए जरूरी सामान की सप्लाई करने वाले वेंडर का भुगतान दो साल से नहीं हुआ है... जिसके कारण उसने सप्लाई बंद कर दी है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में शुमार अंबेडकर अस्पताल में 4 महीने में लगभग 30 नए मरीजों को लौटा दिया गया। बड़ा सवाल ये है कि आखिरकार इसका जिम्मेदार कौन है ? हुक्मरानों की लापरवाही आने वाले दिनों में और कितनी जिंदगियों पर भारी पड़ेगी ...

देखें एशियन न्यूज के लिए हमारे रिपोर्टर इम्तियाज अंसारी की Exclusive Report


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire