Begin typing your search above and press enter to search.
Swine flu : छत्तीसगढ़ में अब तक स्वाइन फ्लू से 3 मौतें, 4 मरीज अस्पताल में भर्ती
Swine flu : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है।

Swine flu : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। हाल ही में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में चिंता बढ़ गई है। बिलासपुर के मंगला निवासी 66 वर्षीय विजय सिंह, जिनका इलाज पिछले एक हफ्ते से अपोलो अस्पताल में चल रहा था, की हालात में सुधार न होने के कारण मृत्यु हो गई।
Swine flu : अब तक बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 7 सक्रिय मामले सामने आए हैं, जिनमें से 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। इससे पहले कोरिया और जांजगीर चांपा में भी एक-एक महिला की स्वाइन फ्लू से मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में 4 मरीजों का इलाज जारी है।
Swine flu : स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया और डायरिया के बाद अब स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए उचित एहतियात और समय पर इलाज की सलाह दी गई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


