Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Swaraj Kaushal Passes Away: पूर्व राज्यपाल और सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन, 73 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Swaraj Kaushal Passes Away: पूर्व राज्यपाल और सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन, 73 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
X

Swaraj Kaushal Passes Away: नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के पति, वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व मिजोरम राज्यपाल स्वराज कौशल का गुरुवार को 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिल्ली बीजेपी ने उनके निधन की पुष्टि की। उनके अचानक चले जाने से राजनीतिक और कानूनी जगत में गहरा शोक व्याप्त है। कौशल देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ वकीलों में शुमार थे और कानून तथा सार्वजनिक सेवा दोनों क्षेत्रों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Swaraj Kaushal Passes Away: 12 जुलाई 1952 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे स्वराज कौशल लंबे समय तक सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता रहे। वे तेज-तर्रार सोच, ईमानदार कार्यशैली और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनकी पत्नी सुषमा स्वराज भी भारतीय राजनीति की राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख नेता रहीं, जबकि उनकी बेटी बांसुरी स्वराज वर्तमान में नई दिल्ली से भाजपा सांसद हैं।

Swaraj Kaushal Passes Away: भाजपा नेता और मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय ने एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वराज कौशल ने ईमानदारी और लगन से देश की सेवा की और उनका जाना अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बांसुरी स्वराज और पूरे परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire