Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का आगाज,मुख्यमंत्री बोले-डिग्री से काम नहीं चलेगा स्किल भी मजबूत करनी होगी
MP News : भोपाल। युवा दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्यव्यापी स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ कर दिया है। इस मिशन का उद्देश्य नेतृत्व कौशल विकसित करना, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और राज्य के युवाओं की क्षमता को रचनात्मक और सार्थक गतिविधियों की ओर मोड़ना है। इस मौके पर सभागार में मौजूद युवाओं से संवाद कर सीएम ने उनके सपनों को पंख देने का संकल्प भी दिलवाया। इस मौके पर उमंग शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का भी शुभारंभ हुआ।

MP News : पोषण को महत्व देने के लिए इसकी शुरुआत की गई है। इस मोके पर मुख्य्मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि युवाओं को डिग्री लेने के साथ अपनी नीव भी मजबूत करनी होगी। सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। सीएम ने कहा कि प्रत्येक युवा को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती, उसी को देखते हुए मध्य प्रदेश के युवाओं को स्वालंबी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि चार समाज किसान, युवा, महिला,और बुजुर्गों में जीवन का पहिया घूमता है,सरकार की योजना इन्हीं चार समाज के आसपास घूमती है। दुनिया का सबसे युवा देश भारत है,और आज हम खुद के दम पर जवाब देने के लिए तैयार।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके लिए तीन बिंदु है संवाद, समर्थ समृद्धि, आज सिर्फ डिग्री से काम नहीं चलेगा, हम उसको आत्मनिर्भर भी बनाएंगे। लर्निंग के साथ स्किलिंग मजबूत होना चाहिए। युवाओं को जो अच्छा लगे उस ओर आगे बढ़ना चाहिए। लक्ष्य के लिए तब तक मेहनत करते रहें, जब तक उसे हासिल ना कर लें। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हमारे देश का भविष्य युवा शक्ति के हाथों में है।

MP News : उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानन्द का नारा देते हुए कहा कि उठो जागो और भागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो। सारंग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था हमारा देश जल्द ही विकसित देश बनेगा। जल्द ही विकसित भारत की तस्वीर देखने को मिलेगी। उसी लक्ष्य को साधने के लिए मध्य प्रदेश की सकारात्मक आहुति देनी के लिए युवा शक्ति मिशन की स्थापना की है। देश के परिवर्तन के लिए कोई अग्रसर रहा तो वो देश का युवा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: बंद नहीं होंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल, लेकिन नए सत्र से देनी होगी फीस
- 2. CG Crime : शराब के झगड़े में खौफनाक अंत, दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया शव, ‘आत्मा के डर’ से खुद थाने पहुंचा आरोपी
- 3. CG News : सेंट्रल जेल के कैदी की सिम्स अस्पताल में मौत, हत्या के मामले में काट रहा था सजा
- 4. UP Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, 5 की मौत, कई गंभीर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

