Breaking News
:

Swachh Survekshan 2025 : छत्तीसगढ़ के 7 नगरीय निकायों को राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी सम्मानित, सीएम साय ने दी बधाई...

Swachh Survekshan 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी विजेता निकायों को बधाई दी है, इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया है।

Swachh Survekshan 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। आगामी 17 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राज्य के सात नगरीय निकायों को स्वच्छता में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करेंगी। इस अवसर पर केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी विजेता निकायों को बधाई दी है, इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया है।


तीन नगरीय निकायों को प्रेसिडेंट्स अवार्ड-

स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों को प्रेसिडेंट्स अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। बिलासपुर नगर निगम को 3 लाख से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में, कुम्हारी नगर पालिका को 20 हजार से 50 हजार आबादी वाले शहरों की श्रेणी में, और बिल्हा नगर पंचायत को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा, रायपुर नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य स्तर पर बेहतरीन कार्यों के लिए केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा मिनिस्ट्रियल अवार्ड प्रदान किया जाएगा।


मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित सातों नगरीय निकायों बिलासपुर, कुम्हारी, बिल्हा, रायपुर, अंबिकापुर, पाटन और बिश्रामपुर को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि नगरीय प्रशासन, स्थानीय निकायों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। स्वच्छता के क्षेत्र में इन शहरों ने जो उदाहरण पेश किया है, वह अन्य निकायों के लिए प्रेरणा बनेगा।” उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी नगरीय निकायों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के सतत प्रयासों से छत्तीसगढ़ स्वच्छता के मामले में देश में अग्रणी बन रहा है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us