Create your Account
Suvendu PA Murder : सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बंगाल में मचा हड़कंप; TMC का बड़ा बयान, BJP ने लगाया गंभीर आरोप
Suvendu PA Murder : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा की नई घटना सामने आई है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात हुई इस घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है।
Suvendu PA Murder : पॉइंट ब्लैंक रेंज से की गई फायरिंग
जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ कार से जा रहे थे, तभी दोहड़िया इलाके में एक कार ने उन्हें रोका। बदमाशों ने उनकी कार पर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां उनके सीने में लगीं। वह मौके पर ही मर गए। कार चला रहे ड्राइवर को भी गोली लगी, जिसे एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
Suvendu PA Murder : TMC का बड़ा बयान, हिंसा की निंदा
तृणमूल कांग्रेस ने इस हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि यह नृशंस हत्या है। TMC ने दावा किया कि चुनाव के बाद तीन अन्य TMC कार्यकर्ताओं की हत्या भी हुई है, जिनके पीछे BJP समर्थित उपद्रवी बताए जा रहे हैं। पार्टी ने CBI जांच समेत सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Suvendu PA Murder : BJP का TMC पर आरोप
भाजपा नेताओं ने इस हत्या के पीछे TMC का हाथ होने का आरोप लगाया है। सुवेंदु अधिकारी के करीबी रहे चंद्रनाथ पिछले पांच साल से उनके दाहिने हाथ के रूप में काम कर रहे थे। हाल के चुनाव में भी उन्होंने सुवेंदु के सभी कार्यक्रमों और बैठकों को मैनेज किया था। Suvendu PA Murder : पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर नाकाबंदी कर दी गई है और बदमाशों की तलाश जारी है। हमलावरों की कार पर नंबर प्लेट नहीं थी, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है।
Suvendu PA Murder : राजनीतिक हलचल बढ़ी
यह घटना बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद की पहली बड़ी हिंसा की घटना है। BJP और TMC के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। पुलिस की जांच से सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : 18वें जन्मदिन के तीन दिन बाद रेत में दफन मिली युवती की लाश, पोस्टमार्टम में हुए चौकाने वाले खुलासे
- 2. RCB No victory Parade : RCB ने फैंस को दिया बड़ा झटका, IPL 2026 ट्रॉफी जीती, लेकिन नहीं निकलेगी विक्ट्री परेड
- 3. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर के घर बैठे पाएं दर्शन, देखें लाइव
- 4. CG News : मोदी सरकार के 12 साल नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल : साय, एनडीए शासित राज्यों की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

